15 अक्टूबर – वैश्विक परिवर्तन के लिए एकजुट हों
अमेरिका से लेकर एशिया तक, अफ्रीका से लेकर यूरोप तक, लोग अपने अधिकार और सच्चे लोकतंत्र के लिए खड़े हो रहे है. ऐसा ही एक प्रतिरोध दर्ज करने के लिए अगामी 15 अक्टूबर को दुनिया भर से सारे लोग चौक और चौराहों पर उतरेंगे. अब समय आ गया है कि हम सब एक विश्व अहिंसा अभियान से जुड़ें.
जैसा कि हम जानते हैं कि राज करने वाली शक्तियां बहुत सारे लोगों की इच्छाओं को नज़रंदाज़ करते हुए सिर्फ कुछ लोगों के फायदे के लिए काम कर रही हैं. ये ज्यादतियां अब ख़त्म होनी चाहिए.
हम सारे नेताओं और उनके सहयोगियों को एक आवाज़ में ये बता देंगे कि हमारा भविष्य हम खुद तय करने वाले है….कि हम नेताओं और पैसेवालों के हाथ की कठपुतली नहीं हैं.
15 अक्टूबर को हम लोग सड़कों पर मिलकर उस बदलाव की शुरुआत करेंगे जो हम चाहते हैं. हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से यह प्रदर्शन और बातचीत तब तक जारी रखेंगे जब तक हम सच्चे लोकतंत्र की जीत सुनिश्चित नही कर लेते…
ये समय है हमारे साथ होने का…. ये समय है उनके सुनने का.

